जौनपुर: हुसैनाबाद में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 8 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित, मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 206.81 लाख रुपये की लागत वाली आठ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।