आज बुधवार 4:00 बजे नारनौल में 37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।