जमुई जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रहे जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार शाम 6 बजे विधानसभा चुनाव के परिणाम में मिले जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का निर्णय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है, जिसे वह पूरी आस्था के साथ मानते है।