नवादा: रोह पावर ग्रिड के पास दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी, टोला सेवक की दर्दनाक मौत से तीन बच्चों का सहारा छिना
Nawada, Nawada | May 22, 2026 नवादा जिले में रोह-रुपौ पथ पर गुरुवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पावर हाउस से पूरब दिशा में स्थित धर्मकांटा के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में कोनंदपुर पंचायत के टोला सेवक सनोज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सनोज कुमार (उम्र 25 वर्ष) पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटागा