पेशरार: लोहरदगा: पेशरार मुख्य सड़क पर हादसा, नशे में दो किशोर बाइक से टकराकर गंभीर घायल
लोहरदगा। पेशरार मुख्य सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किस्को प्रखंड क्षेत्र के भूसाड़ ग्राम निवासी शिवनारायण महली के 17 वर्षीय पुत्र विक्की महली तथा उसी गांव के अरुण लोहरा के 17 वर्षीय पुत्र कुंदन लोहरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर लावा पानी स्थित डेली मार्केट