ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के दर्जी मोहल्ले में नालियां बंद होने से सड़क पर भरा पानी, शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
ऊँचाहार कस्बे में साफ सफाई व्यवस्था बदतर हो गई है,जिससे मोहल्ले वासियों का जीना दूभर है और जिम्मेदार बेखबर नजर आ रहे हैं।मामला वार्ड नं 9 दर्जी मोहल्ले का है, जहां नालियां बन्द होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भर गया है।सोमवार की सुबह, मोहल्ले के फैयाज, फारूक आदि ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।