जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर छात्र, राजस्थानी भाषा की फीस ₹50,000 और विदेशी भाषाएं ₹15,000
Jaipur, Jaipur | Apr 4, 2026 राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री की फीस को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा विधायक व यूनिवर्सिटी सिंडिकेट मेंबर गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए समाधान का भरोसा दिलाया नारियल पानी से भूख हड़ताल तुडवाई।