बेल्थरा रोड: सलेमपुर सांसद ने बिजली कटौती पर जताई नाराजगी, प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामाशंकर राजभर ने प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र लिखकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। जिसकी जानकारी सांसद ने रविवार की शाम 4 बजे स्वयं ही इस पत्र को फेसबुक पेज पर साझाकर दी। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि बलिया जनपद के बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड तथा देवरि