विदिशा के एसबीआई बैंक में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच जारी है। शिकायतकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के बाद पुलिस और बैंक स्तर पर मामले की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि नकली सोना गिरवी रखकर करीब 6 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत किया गया।