बरेली: बरेली में 25 लाख की ठगी या मौत का दबाव? युवक ने लगाई फांसी, पत्नी ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिठौरा निवासी जनक सिंह की आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी ने तीन लोगों पर 25 लाख रुपये की कथित ठगी, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जनक सिंह को अधिक मुनाफे का लालच देकर एक कंपनी में करीब 25 लाख रुपये निवेश कराए गए। शुरुआती महीनों में लाभ मिला,