अकबरपुर: रनिया थाना पुलिस टीम ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रनिया पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त नील कुमार पुत्र रामखिलावन निवासी ग्राम बछौरा थाना मौरावा जनपद उन्नाव हाल पता किराये का मकान ग्राम खानचन्द्रपुर थाना रनिया जनपद कानपुर देहात को उसके किराये के मकान ग्राम खानचन्द्रपुर थाना क्षेत्र रनिया से गिरफ्तार किया गया। निशादेही पर आलाकत्ल बांस का डण्डा बरामद किया गया।