पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में युवा कांग्रेस ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
अमरकंटक में गुरुवार 5:00 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां नीट का पेपर लीक हो रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद पर बने हैं वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के एजेंट बन गए हैं।