मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी एयरपोर्ट से पलामू को मिलेगी विकास की उड़ान, औद्योगिक संभावनाएं बढ़ेंगी
पलामू जिले में औद्योगिक विकास की नई उम्मीद चियांकी एयरपोर्ट से जुड़ गई है। लंबे समय से इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की कोशिशें जारी हैं, क्योंकि कमजोर कनेक्टिविटी के चलते बड़े औद्योगिक घराने यहां निवेश करने से कतराते रहे हैं।पलामू से झारखंड की राजधानी रांची, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के गया की दूरी 160 से 260 किलोमीटर के बीच है। सड़क मार्ग से इन शह