बीरपुर: बीरपुर बीडीओ ने
बीरपुर पूर्वी पंचायत में
आवास योजना का किया निरीक्षण
बीरपुर बीडीओ अरुण कुमार निराला ने बीरपुर पूर्वी पंचायत में पीएम आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत करीब आधे दर्जन से अधिक अपूर्ण आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जो लाभुक राशि लेकर आवास निर्माण कार्य शुरू नही किए है। वैसे लाभुकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित आवास सहायक उपस्थित थे।