महाराजगंज: पूरे राजा गाँव में मंदिर बनवाने के नाम पर दी जा रही हरिजन एक्ट की धमकी, पीड़ित ने सुनाई अपनी आपबीती
23 मई शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पीड़ित ब्राह्मण ने अपना दर्द मीडिया के सामने बयान किया और मामले में पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक अपनी ही जमीन पर एक मंदिर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। परंतु गांव के हरिजन दबंगो के द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जिस पर पुलिस प्रशासन से दबंगो पर कार्यवाही की मांग की गई है।