खैरथल: खैरथल में रिवाल्वर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी पर ₹5000 का इनाम था घोषित
खैरथल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंडावर थाना क्षेत्र के डकैती मामले में फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।शनिवार सुबह 9:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर भी बरामद की गई है। पुलिस टीम गस्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर दातला जाने वाले रास्ते पर अवैध रिवाल्वर के साथ सोनू को गिरफ्तार किया है।