रातू: रातू के गुड़ू गांव में छोटे भाई विक्रम उरांव की हत्या के आरोपी बड़े भाई ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Ratu, Ranchi | Sep 19, 2026 रातू। थाना क्षेत्र के गुड़ू गांव में छोटे भाई विक्रम उरांव की हत्या के मामले में आरोपी बड़े भाई कांदू उरांव ने शुक्रवार को रांची कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे की बतायी गयी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस दबिश बढ़ने के बाद आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया। जानकारी के अनुसार, विक्रम उरांव अप