नामकुम: जम्मू-कश्मीर बैंक के बाहर अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Namkum, Ranchi | Apr 16, 2026 जम्मू-कश्मीर बैंक के बाहर गुरुवार सुबह करीब दस बजे अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण को लेकर दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए लोग अहले सुबह से ही लंबी कतारों में लग रहे हैं। बोकारो, धनबाद और हजारीबाग जैसे जिलों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं, जिससे लंबी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति है।