झालरापाटन: पिपलिया पुष्पेंद्र गिट्टी क्रेशर पर मजदूर की मौत, उत्तर प्रदेश से पहुंचे परिजन, शव का पोस्टमार्टम
झालावाड़ के पिपलिया में स्थित एक गिट्टी क्रेशर पर काम करते समय एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का निवासी था। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।भवानी मंडी पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मृतक दीपक पुत्र महेंद्र पिपलिया के पुष्पेंद्र गिट्टी क्रेशर पर मजदूरी करता था।