अतर्रा: गिरवी जमीन न छुड़ा पाने के कारण अवसाद में मजदूर ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की
Atarra, Banda | Mar 27, 2026 ओरन चौकी अंतर्गत मझीवा गांव में एक 50 वर्षीय मजदूर की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर करीब 15 दिन पहले निगोहा से अपने घर वापस आया था। गुरुवार 26 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे उसने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।