देहरादून: अनिकेत विहार देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन, नवनिर्वाचित हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की शिरकत
देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत "अनिकेत विहार" में हरिद्वार से नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए स्वागत/सम्मान एंव वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत एंव सम्मान किया।