जिले के सभी 17 केंद्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त व्यवस्था के बीच ली गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 से 12:00 तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से 4:00 बजे तक ली गई। किसी भी केंद्र से कदाचार का मामला नहीं मिला।