शामली: रिजर्व पुलिस लाइन शामली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया
Shamli, Shamli | Jun 15, 2026 सोमवार की सुबह शामली की रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी शामली एनपी सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्जवलित करते हुए योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान योग गुरू द्वारा अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को योग व ध्यान संबंधित अभ्यास कराए। अधिकारियों ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।