दमोह: मानस भवन में हुआ लाडली बहना का नगर स्तरीय कार्यक्रम, पूर्व मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया हुए शामिल
Damoh, Damoh | Mar 1, 2024 शहर के मानस भवन में लाडली बहना का नगर स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व दमोह के मौजूदा विधायक जयंत मलैया समेत कई अधिकारी और महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत जयंत मलैया ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की।