सिमडेगा: सिमडेगा के बोंगराम में अधूरे पुल से बाइक सहित गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सिमडेगा की कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगराम के पास बीती देर रात अधूरा पुलिया में बाइक सहित गिरने से सोकोरला गांव निवासी विपिन लुगुन नामक युवक की मौत हो गई। इधर पुलिस ने शनिवार को शव को अपने कब्जे में लेकर 12:00 बजे पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।भाई ने बताया वह किसी काम से कोलेबिरा गया था लौट के क्रम में यह घटना घटी है।