देवबंद: नानौता में रेलवे फाटक के पास जनता एक्सप्रेस की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
नानौता में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना कस्बे के भनेड़ा मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।