दातागंज: दातागंज क्षेत्र के नूरपुर गांव में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
रविवार को दातागंज क्षेत्र के नूरपुर गांव में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीण बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर गांव में ही एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार ने समस्या सुनकर प्रदर्शन समाप्त कराया है।