कांके: हरमू स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने CRPF के दुरुपयोग वाले बयान पर जेएमएम पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Jan 22, 2024 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेएमएम प्रवक्ता के केंद्र सरकार पर सीआरपीएफ के दुरुपयोग वाले बयान पर पलटवार किया है। जेएमएम प्रवक्ता ने बयान दिया था कि मुख्यमंत्री की पूछताछ के दौरान केंद्र सरकार झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की स्थिति पैदा करने की कोशिश में थी। इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जेएमएम राज्य में अराजकता फैलाना चाहती है।