कांके: रांची के तपोवन मंदिर में राम भक्तो की उमड़ी भीड़, मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे है भक्त
Kanke, Ranchi | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज रांची के विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, इसी कड़ी में आज सोमवार को सुबह से ही रांची के तपोवन मंदिर में लोग पूजा करने पहुंच रहे हैं। रांची के तपोवन मंदिर में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।