कांके: रांची के चुटिया में सरस्वती शिशु मंदिर की तरफ से निकली गई भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के लगे नारे
Kanke, Ranchi | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रांची भी राममय हो गया है। आज सोमवार को रांची के चुटिया में सरस्वती शिशु मंदिर की तरफ से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्कूल के छात्रों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। जय श्री राम के नारे से पूरा इलाका गूंजता रहा।