कांके: रांची पुलिस अयोध्या में हो रहे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलर्ट मोड में, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
Kanke, Ranchi | Jan 22, 2024 अयोध्या में आज श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आज सोमवार को आयोजन होना है। इस आयोजन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है. रांची पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है, वहीं पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज से सतर्क रहने की अपील की है. जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो. वहीं रांची पुलिस की सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी.