बेहट: मिर्ज़ापुर में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई
मिर्जापुर में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक रैली निकाली गई–इस रैली में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया–इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था–छात्रों ने गांव की सड़कों पर 'स्कूल चलो अभियान' के नारे लगाते हुए रैली निकाली–