बागपत: CO बागपत सुकन्या शर्मा ने बागपत शहर में मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Jun 26, 2026 शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे मोहर्रम के अवसर पर सीओ बागपत सुकन्या शर्मा ने कस्बा बागपत में निकाले जा रहे मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।