गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने दो वारंटी को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
शहडोल जिले की गोहपारू पुलिस ने शनिवार को लगभग 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि दो अलग-अलग स्थानो से मुखबिर की सूचना पर दो वारंटियों को पकड़ा है, और माननीय न्यायालय में पेश किया है,दोनों वारंटी मारपीट के मामले में काफी दिनों से फरार थे पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देश के बाद यह कार्यवाही की गई है।