गोहपारु: बेल्ली गांव में लंबी बीमारी से परेशान 48 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्ली गांव में लंबी बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,घटना की सूचना लगते हैं, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर मर्ग कायम कर लिया है,पुलिस ने बुधवार को लगभग 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक ताराचंद बैगा लंबी बीमारी से परेशान था जिसके कारण वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।