गोहपारु: खैरी गांव में वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई घर की दीवार, शराब पीकर वाहन चला रहा था चालक; मामला दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में शराब पीकर वाहन चला रहे शख्स ने मनसुख लाल के घर की दीवार पर जोरदार ठोकर मार दी जिससे घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी शिकायत मनसुख लाल ने गोहपारू थाने में सोमवार को लगभग 5:00 बजे की है, और कार्यवाही की बात कही है,पुलिस ने बताया है कि ठाकुरदीन सिंह शराब पीकर वाहन चला रहा था।