होशंगाबाद नगर: कृषि उपज मंडी में गेहूं की तुलाई समय पर नहीं होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतार, किसान परेशान
नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में समय पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की उपज की तुलाई नहीं होने से मंडी परिसर में ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लग रही है शनिवार को कृषि उपज मंडी पहुंचे किसानों की गेहूं की उपज की तूलाई नहीं हो पाई। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सुबह से किसान भूखे प्यासे अपनी गेहूं की उपज बेचने के लिए कतार में लगे हुए है।