देवरी: नयागांव में महिला पर लोमड़ी का हमला, महिला घायल
Deori, Sagar | Nov 5, 2024 केसली थाना के ग्राम नयागांव में महिला पर लोमड़ी ने हमला कर दिया लोमड़ी के हमले में महिला गंभीर घायल हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6:30 अशोक रानी निवासी नयागांव घर के पास बाड़े में काम कर रही थी इसी दौरान लोमड़ी ने हमला कर दिया महिला चिल्लाई तो पास में मौजूद देवर उत्तम यादव मौके पर पहुंचा और लोमड़ी को लाठी से भगाया।