हुज़ूर: नजीराबाद क्षेत्र में महिला की हत्या, कुल्हाड़ी से काटे दोनों पैर,चांदी के कड़े लूटे,हाथ का पंजा भी गायब
Huzur, Bhopal | Jun 9, 2026 भोपाल के नजीराबाद क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काटकर चांदी के कड़े लूट लिए गए। महिला का हाथ का पंजा भी गायब मिला। चार दिन बाद शेषापुरा के जंगल में उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।