कटिहार: पीएनटी चौक के पास जन वितरण प्रणाली दुकान पर एसडीएम ने की जांच, दिए दिशा-निर्देश
सोमवार की दोपहर 12 बजे एसडीएम आलोक चंद चौधरी जन वितरण प्रणाली दुकानदार के यहां जांच करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने तराजू, पोस मशीन और गोदाम में रखे अनाज की जांच की। जांच के बाद एसडीएम काफी संतुष्ट थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि हर सप्ताह 20 से 21 दुकानों में रूटिंग जांच की जाती है। रूटीन जांच के तहत वह आज यहां पहुंचे थे।