कटिहार: टिकटिकीपाड़ा में खेत से घर लौटते समय महिला को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
टिकटिकीपाड़ा में खेत से घर लौटने के दौरान महिला को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम सात बजे का हैं। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।