कटिहार: पहाड़पुर बांध के पास झगड़े में चली चाकू, युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
रविवार की रात 11 एक घायल युवक को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट के दौरान चाकू लगने से घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल जुल्फिकार के परिजन ने बताया कि उनका भाई शाहनवाज का गांव के एक लड़के से विवाद हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वह उनके घर पहुंचे और झगड़े को सुलझाने की कोशिश की।