बक्सर: गोकुल जलाशय को रामसर साइट की अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली, राजकुमार चौबे ने इसे विश्वामित्र सेना के संघर्ष का परिणाम बताया
Buxar, Buxar | Sep 28, 2025 विश्वामित्र सेना के संघर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र का परिणाम बक्सर की धरती पर गौरव के रूप में सामने आया है. इससे उत्साहित विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने रविवार को 2:30 बजे दि ईस्टर्न ग्रेस होटल, बक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है.