बक्सर: रामेश्वर नाथ मंदिर में प्रेस वार्ता के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पत्रकार के सवाल पर भड़के
Buxar, Buxar | Sep 28, 2025 बिहार में सनातनी राजनीति का संरचनात करने को लेकर रविवार को बक्सर पहुंचे गौ माता संकल्प यात्रा के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रेस वार्ता के बाद पत्रकार के सवाल सुनकर बिफर पड़े. उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अपने उद्देश्यों के बारे में बताया. पत्रकारों ने शालीनता से उनकी बातों को सुना. इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देने लगे.