बेगुं: बेगू नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्षा गरिमा शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने पदभार ग्रहण किया
बेगू नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्षा गरिमा शर्मा एवं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने गुरुवार दोपहर 12:15 बजे नगर पालिका में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पालिका परिसर में गणपति जी की पूजा अर्चना की गई इसके बाद विधि विधान के साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में ईओ गोपाल जीनगर,विधायक प्रतिनिधि शंभू लाल मौजूद रहे।