होशंगाबाद नगर: सर्किट हाउस में भाजपा जिला कोर कमेटी बैठक हुई आयोजित, प्रभारी मंत्री एवं जिले के विधायक रहे उपस्थित
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नर्मदापुरम सर्किट हाउस में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नर्मदापुरम प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री शामिल हुए बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक सीताशरण शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, मौजूद रहे।