बलौदा: महुदा गांव में लकड़ी कोयला भट्ठों पर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा विकास खंड के महुदा गांव में लकड़ी कोयला भट्ठों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है और 30 लकड़ी कोयला भट्ठों को JCB से नष्ट किया गया है. बलौदा रेंजर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. यहां लकड़ी को जलाकर कोयला बनाया जाता है. कार्रवाई के बाद वन विभाग की टीम अब कोयला की होने वाली सप्लाई के बारे में पता लगा रही है. -