मंझनपुर: चंपहा बाजार में राइस मील में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान, 5 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत चंपहा बाजार स्थित राइस मील में रात 1 बजे शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर पश्चिम शरीरा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने किसी तरह 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है।