चूरू: धोखाधड़ी के मामले में पड़ोसी को जान से मारने की धमकी देने पर शेखावत कॉलोनी का युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
Churu, Churu | Jul 25, 2025 चूरू के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी के एक परिवाद में अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने शुक्रवार को शेखावत कॉलोनी के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शेखावत कॉलोनी निवासी साजिद ने अपने पड़ोसी के खिलाफ परिवाद दिया था।