चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज के सामने NSUI ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर CM को कबूतर के साथ भेजी चिट्ठी, किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Jul 25, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज के मुख्य गेट पर शुक्रवार को एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम कबूतर के साथ चिट्ठी भेजी और छात्रसंघ चुनावों की जल्द घोषणा की मांग की।